सिंघिया: विष्णुपुर डीहा गांव में आवास योजना में गड़बड़ी को लेकर चौपाल समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया
सिंघिया प्रखंड अंतर्गत विष्णुपुर डीहा गांव के चौपाल समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए सोमवार के दिन प्रदर्शन किया। समय करीब 5:00 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि आवास सहायक के द्वारा आवास सर्वेक्षण में गड़बड़ी की गई है।