सिंघिया: मुसेपुर गांव से पुलिस पर हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
सिंघिया थाना क्षेत्र मुसेपुर गांव में 26 जनवरी की रात शराब कारोबार के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर परिजन व अज्ञात लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया जिसमें तीन पुलिस पदाधिकारी घायल हुए थे। शुक्रवार के दिन समय करीब 6:00 बजे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।