सिंघिया: लहरगछिया गांव निवासी एक वृद्ध महिला महाकुंभ की भगदड़ में हुई थी घायल, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने दी जानकारी
सिंघिया थाना क्षेत्र के महरा पंचायत अंतर्गत लहरगछिया गांव निवासी वृद्ध महिला अनीता देवी प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने गई थी। परिजनों ने बताया कि भगदड़ में वृद्ध महिला घायल हो गई जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था इसी दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार के दिन समय करीब 3:00 बजे घटना को लेकर परिजनों ने दिया जानकारी वृद्ध महिला के शव का हुआ दाह संस्कार।