छतरपुर: छतरपुर बना ‘एक्सीडेंटल ज़ोन’, इलाज के लिए नहीं है ट्रॉमा सेंटर, अनुमंडलीय अस्पताल केवल रेफरल सेंटर
पलामू जिले का छतरपुर अनुमंडलीय मुख्यालय आज सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज़ से एक संवेदनशील क्षेत्र बन चुका है। यहां से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे 139 कई राज्यों—बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा और उत्तरप्रदेश—को जोड़ती है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों यात्री बसें और भारी मालवाहक वाहन गुजरते हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसे होना आम बात हो गई है।इन दुर्घटनाओं में