मुसाफिरखाना: दादरा गांव में सांसद के एल शर्मा ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सीतासरन तिवारी की प्रतिमा का अनावरण
अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना विकासखण्ड के दादरा गांव में अमेठी सांसद के0 एल0 शर्मा द्वारा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व0 सीतासरन तिवारी की प्रतिमा का अनावरण किया गया और माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।प्रतिमा अनावरण समारोह कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, सहित संभ्रांत जन मौजूद रहे।