मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: चंसुरा बीट के जंगल में लकड़ी लेने गए अधेड़ पर बाघ ने किया हमला, मौत
Manpur, Umaria | May 4, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर परिक्षेत्र अंतर्गत चंसुरा बीट के जंगल मे लकड़ी लेने गए अधेड़ व्यक्ति रज्जू कोल पिता पितई कोल निवासी ग्राम कुदरी पर टाईगर ने हमला कर दिया जिससे रज्जू कोल की मौत हो गई है वहीं टाईगर ने मृतक के शरीर के निचले हिस्से को निवाला बनाया है।सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई मे जुटी है।