#नैनी में पीस कमेटी की बैठक, दशहरा- दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा पर मंथन
प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र में आज एसीपी कुंजलता के नेतृत्व और SHO अविनाश कुमार सिंह की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में आगामी दशहरा और दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।
एसीपी ने सभी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से उनकी समस्याएं सुनीं। कमेटी के लोगों ने बताया कि जगह-जगह पेड़ों की डालियां बढ़ गई हैं जिससे बिजली के तारों से खतरा है। साथ ही नशा पदार्थों पर सख्त रोक लगाने की मांग की गई।
एसीपी कुंजलता ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पार्षद, समाजसेवी, सिविल डिफेंस और SPO टीम के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कमेटी ने पुलिस, बिजली विभाग और नगर निगम को ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग लगाने को कहा।
#Naini #Prayagraj #PrayagrajPolice #PeaceCommitteeMeeting #ACP_Kunjlata #NainiThana #Dussehra2026 #DurgaPuja2026 #Ramleela #UPPolice #UPIndia24 #BreakingNews #PrayagrajNews