रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के कजपा के छात्र का गुम हुआ बैग बरामद, महत्वपूर्ण दस्तावेज व मोबाइल स्वामी को सौंपा गया
रफीगंज थाना क्षेत्र के कजपा निवासी सौरभ कुमार का बैग 7 मई 2026 को गया जाने के दौरान रफीगंज बाजार में गुम हो गया था। मामले में रफीगंज थाना में सनहा संख्या 481/26, दिनांक 12 मई 2026 को दर्ज कराया गया था। मामले की जांच के बाद रफीगंज पुलिस ने गुम हुए बैग को बरामद कर लिया। रफीगंज पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।