नरवर: नरवर में विधायक की जनचौपाल में हंगामा, ग्रामीणों ने शिकायत न सुनने का आरोप लगाकर किया विरोध
नरवर में विधायक रमेश खटीक की जनचौपाल के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब ग्रामीणों ने शिकायतें नहीं सुने जाने का आरोप लगाया। विरोध स्वरूप एक व्यक्ति ने अपने मासूम बच्चे को विधायक की कार के बोनट पर रख दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।