नैनवां: देई पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के रुपयों से खरीदी मोटरसाइकिल जप्त की
Nainwa, Bundi | Jul 28, 2024 देई पुलिस ने कस्बे में अप्रैल माह में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। चोरी के रुपयों से खरीदी मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की। थानाधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि टॉप 10 में वांछित आरोपी देई माता जी का झोपड़ा निवासी बंटी उर्फ डल्फा पुत्र भंवर लाल को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया।