हुज़ूर: रानी कमलापति ब्रिज पर ऑटो चालक का स्टंट, दो पहियों पर दौड़ाया ऑटो
Huzur, Bhopal | Jun 11, 2025 मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, फिर भी दुस्साहसी ऑटो चालक सड़कों पर ‘स्टंट’ करने से जरा भी बाज नहीं आ रहे हैं। अब राजधानी भोपाल में ऑटो-रिक्शा चालक कमलापति ब्रिज पर सिर्फ दो पहियों पर ऑटो चलाते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।