शामली: थानाभवन में विजिलेंस टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग अभियान
Shamli, Shamli | Jul 7, 2026 मंगलवार को शामली जनपद के थानाभवन कस्बे में विजिलेंस टीम ने विद्युत चोरी रोकने और राजस्व हानि पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम के साथ अफसरों ने सड़क किनारे स्थित होटल व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान बिजली कनेक्शन मीटर लोड और विद्युत प्रयोग को जांचा गया। बिजली चोरी पर कानूनी कार्यवाही संबंधित जागरूकता भी फैलाई गई।