गोरखपुर: आम आदमी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव को पार्टी ने बनाया जिला अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी ने गोरखपुर जिला अध्यक्ष के तौर पर विजय श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी दी है। इससे पहले विजय श्रीवास्तव आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने पार्टी और खासतौर से राज्यसभा सांसद संजय सिंह का धन्यवाद दिया है। विजय श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष रहते हुए कई जनहित मुद्दों पर आंदोलन और संघर्ष कर चुके हैं।