गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया नगर निगम के द्वारा बाटा मोड़ से रेलवे स्टेशन चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान,दिया सख्त निर्देश
गया नगर निगम के द्वारा बाटा मोड़ से लेकर रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो सके।मंगलवार की दोपहर 3 बजे अतिक्रमण मुक्त,स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर यह कार्रवाई की गई है