पडरौना: पूर्व विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती को श्रद्धांजलि देने नेबुआ नौरंगिया पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
कुशीनगर में जहाँ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को नेबुआ नौरंगिया के पूर्व विधायक डॉ.पूर्णमासी देहाती के घर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवारजनों से मिलकर दुःख जताया हरसंभव साथ खड़ा रहने को कहा। कुशीनगर में 'गाँधी' के नाम से प्रसिद्ध डॉ. पूर्णमासी देहाती चार बार विधायक रह चुके थे। उनकी सादगी, संघर्ष और सेवा भावना प्रेणना हैं।