बहरोड़: बहरोड़ में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक खुले नाले में समाया, टला बड़ा हादसा
Behror, Alwar | Jul 12, 2026 बहरोड़ में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक इंदिरा कॉलोनी कट पर फ्लाईओवर से उतरते समय अनियंत्रित होकर सीधे खुले नाले में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।