धर्मशाला: श्यामनगर में हिमाचल-पंजाब गोरखा एसोसिएशन का वार्षिक समारोह मनाया गया, सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज रहे मुख्यातिथि
हिमाचल एवं पंजाब गोरखा एसोसिएशन का वार्षिक समारोह रविवार को 12 बजे श्यामनगर गोरखा भवन के मास्टर मित्रसेन थापा सभागार में आयोजित किया गया। इसमें कांगडा-चंबा के सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।सभागार एवं गोरखा भवन के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये की राशि सांसद निधि से प्रदान की।