बहोरीबंद: क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत बहोरीबंद में पशुपालक संगोष्ठी का आयोजन
कटनी जिले के बहोरीबंद क्षेत्र में पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “क्षीर धारा ग्राम योजना” के तहत एक विशेष पशुपालक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पशुपालकों ने भाग लिया, जहां उन्हें आधुनिक पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।