ललिया क्षेत्र के कोड़री-मथुरा मार्ग के शेखापुर चौराहे के पास प्रान्तीय खण्ड लोकनिर्माण विभाग की सड़क परिधि में बने अवैध पक्के चबूतरे को प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर की सहायता से हटा दिया। यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण कार्य के तहत की गई। हल्का लेखपाल आशीष कुमार शुक्ल ने बताया कि वर्तमान में कोड़री-चौधरीडीह मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है।