चित्तौड़गढ़: इंदिरा गांधी स्टेडियम में हजारों लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का लिया संकल्प
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ. हजारों लोगो ने सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया. दोपहर करीब 3 बजे एक विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रहे। कार्यक्रम में