पुष्पराजगढ़: बेनीबारी में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई
गुरुवार 11:00 बजे बेनी बारी में भाजपा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी संजय साहू ने समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संघटन विस्तार के विषय पर विस्तार से चर्चा की । उन्होंने मंडल एवं बूथ समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने की एवं मन की बात कार्यक्रम को और भी प्रभावी तरीके से करने की बात कही ।