राघोगढ़: धरनावदा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में 9 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | Apr 12, 2026 राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को पकड़ा है। 12 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू अहिरवार ग्राम टोड़ी थाना धरनावदा पर 2019 में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। राघौगढ़ न्यायालय की कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। 11 अप्रैल को सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।