रतनी फरीदपुर: करौता निवासी एक व्यक्ति से मोबाइल खोने के बाद खाते से 35 हजार की साइबर ठगी
करौता निवासी विनेश शर्मा के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बताया गया कि बाजार जाने के दौरान उनका मोबाइल फोन खो गया था। मोबाइल खोने के बाद अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते का दुरुपयोग कर 35 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। खाते से राशि कटने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।