बिलग्राम: चचरापुर मोड़ के पास अंतिम संस्कार से लौट रहे दंपति से लूट, महिला के कानों से सोने के झाले नोचे, ग्रामीणों ने 1 बदमाश पकड़ा
Bilgram, Hardoi | May 20, 2026 हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को निशाना बनाते हुए महिला के कानों से सोने के झाले नोच लिए। घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद मजदूरों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया और एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया,जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।