करछना: नैनी स्थित शुआट्स कॉलेज के कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
करछना तहसील क्षेत्र के नैनी स्थित शुआट्स कॉलेज में बृहस्पतिवार को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें 26 महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिससे उनके सामने अब आर्थिक संकट गहराने लगी है। मामले को लेकर कई बार कॉलेज प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।