Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

नाबालिग से पहचान छिपाकर दोस्ती, आरोपी युवक गिरफ्तार #IndoreNews #Pardeshipura #POCSOAct #PoliceAction #ViralVideo #इंदौ...

Indore, Indore | May 22, 2026

MORE NEWS

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के लिंबोदी  तालाब पहुंचकर किया श्रमदान*
-----
*जल है तो कल है, जल ही जीवन है, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को जल संरक्षण  की दिलाई शपथ*
-----
*जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का किया अवलोकन*
-----
*तालाबों एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍ - मुख्य्मंत्री डॉ. यादव*
-----
*लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार के बाद जल भण्डारण क्षमता में 100 मिलियन लीटर जल की होगी वृद्धि*
इंदौर, 18 जून 2026
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा  कि जल हैं तो कल हैं। जल ही जीवन का आधार है। जल के बिना जीवन नीरस  है। हम प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण करें और आसपास  के क्षेत्र की साफ-सफाई करें। जल की एक-एक बूंद बचायें और जल को सहेजे।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात आज इंदौर के खंडवा रोड़ स्थित करीब 100 वर्ष से अधिक पुराने लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों के अवलोकन के दौरान कही।  उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर के प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में  तालाबों, कुँओं एवं बावड़ियों का गहरीकरण एवं सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत गुड़ी-पड़वा से की थी। इस अभियान के तहत अभी तक प्रदेश में 2 लाख से अधिक जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किये गये। 
 मुख्यषमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत  इंदौर शहर मंक 10 से अधिक बड़े तालाबों तथा 250 से अधिक कुएँ एवं बावड़ियों के संरक्षण का कार्य किया गया है। स्वच्छता में देश और दुनिया में अपनी पहचान स्थापित कर चुका इंदौर अब जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के तालाबों एवं उससे जुड़े जल मार्गों (चैनलों) पर हुए अतिक्रमणों को हटाने के लिये विशेष अभियान संचालित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्योमंत्री डॉ. यादव ने लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन किया और श्रमदान किया। साथ ही नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। 
 इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यपमित्र भार्गव, विधायक श्री मधु वर्मा, नगर निगम आयुक्तट श्री  क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्‍त श्री आशीष पाठक, श्री बबलू शर्मा सहित बड़ी संख्याी में जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य  लोग उपस्थित थे। 
 कार्यक्रम में महापौर श्री भार्गव  ने कहा कि मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में शहर के तालाबों, कुँओं और बावड़ियों के संरक्षण, जीर्णोद्धार और विकास के व्यापक कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 के अंतर्गत तालाब संरक्षण एवं विकास हेतु विभिन्नक कार्य किये जा रहे है, जिनमें  स्टो न बोल्डलर पिचिंग, टो-वॉल निर्माण, बंधान पर रैलिंग, इको फ्रेंडली पाथवे, स्टोन बेंच आदि शामिल है। इन परियोजना की लागत करोड़ों में है।  
 उल्लेखनीय है कि 100 वर्ष पूर्व  होलकर महाराज ने इंदौर के खंडवा रोड़ स्थित बिलावली तालाब का निर्माण करवाया था।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #JalGangaAbhiyan #SaveWater
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के लिंबोदी तालाब पहुंचकर किया श्रमदान* ----- *जल है तो कल है, जल ही जीवन है, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को जल संरक्षण की दिलाई शपथ* ----- *जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का किया अवलोकन* ----- *तालाबों एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍ - मुख्य्मंत्री डॉ. यादव* ----- *लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार के बाद जल भण्डारण क्षमता में 100 मिलियन लीटर जल की होगी वृद्धि* इंदौर, 18 जून 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जल हैं तो कल हैं। जल ही जीवन का आधार है। जल के बिना जीवन नीरस है। हम प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण करें और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई करें। जल की एक-एक बूंद बचायें और जल को सहेजे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात आज इंदौर के खंडवा रोड़ स्थित करीब 100 वर्ष से अधिक पुराने लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों के अवलोकन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर के प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में तालाबों, कुँओं एवं बावड़ियों का गहरीकरण एवं सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत गुड़ी-पड़वा से की थी। इस अभियान के तहत अभी तक प्रदेश में 2 लाख से अधिक जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किये गये। मुख्यषमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत इंदौर शहर मंक 10 से अधिक बड़े तालाबों तथा 250 से अधिक कुएँ एवं बावड़ियों के संरक्षण का कार्य किया गया है। स्वच्छता में देश और दुनिया में अपनी पहचान स्थापित कर चुका इंदौर अब जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के तालाबों एवं उससे जुड़े जल मार्गों (चैनलों) पर हुए अतिक्रमणों को हटाने के लिये विशेष अभियान संचालित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्योमंत्री डॉ. यादव ने लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन किया और श्रमदान किया। साथ ही नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यपमित्र भार्गव, विधायक श्री मधु वर्मा, नगर निगम आयुक्तट श्री क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्‍त श्री आशीष पाठक, श्री बबलू शर्मा सहित बड़ी संख्याी में जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में महापौर श्री भार्गव ने कहा कि मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में शहर के तालाबों, कुँओं और बावड़ियों के संरक्षण, जीर्णोद्धार और विकास के व्यापक कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 के अंतर्गत तालाब संरक्षण एवं विकास हेतु विभिन्नक कार्य किये जा रहे है, जिनमें स्टो न बोल्डलर पिचिंग, टो-वॉल निर्माण, बंधान पर रैलिंग, इको फ्रेंडली पाथवे, स्टोन बेंच आदि शामिल है। इन परियोजना की लागत करोड़ों में है। उल्लेखनीय है कि 100 वर्ष पूर्व होलकर महाराज ने इंदौर के खंडवा रोड़ स्थित बिलावली तालाब का निर्माण करवाया था। #JansamparkMP #indore #इंदौर #JalGangaAbhiyan #SaveWater CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

*मध्यप्रदेश को देश में आईटी और सेवा क्षेत्र का अग्रणी केंद्र बनाया जाएगा*
-----
*प्रदेश में समग्र इकोसिस्टम को नई आर्थिक गति प्रदान की जाएगी*
-----
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निर्माणाधीन आईटी पार्क-3 का किया निरीक्षण* 
इंदौर, 18 जून 2026
 मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी आईटी और सेवा क्षेत्र का केंद्र बनाने का हमारा संकल्प है। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपालिटन रीजन (UIMR) इस परिवर्तन का ग्रोथ इंजन बनेगा। आईटी पार्क-3, आईटी पार्क-4 आईटी पार्क उज्जैन, इंदौर- पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर और निजी क्षेत्र की परियोजनाएं मिलकर एक ऐसा आधुनिक इकोसिस्टम तैयार करेगी और मध्यप्रदेश को डिजिटल अर्थव्यवस्था की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
 यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज  निर्माणाधीन आई टी पार्क-3 के निरीक्षण के दौरान कही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर को हम मध्यप्रदेश के आईटी और सेवा क्षेत्र की विकास राजधानी के रूप में विकसित कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में यहां विकसित होने वाला आईटी पार्कों का समग्र इकोसिस्टम प्रदेश को नई आर्थिक गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि विकसित किया जा रहे आईटी पार्क प्रदेश को आईटी, ग्लोबल केपीबिलिटी सेंटर (GCC) और सेवा क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश में एक सुदृढ़ और भविष्य उन्मुख डिजिटल अर्थव्यवस्था का निर्माण किया जा रहा है। 
 निर्माणाधीन आईटी पार्क 557 करोड रुपए की लागत से ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जा रहा है। विश्वस्तरीय यह 22 मंजिला भवन 11.25 लाख वर्गफीट के कुल निर्मित क्षेत्रफल के साथ मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ आईटी पार्क बनने जा रहा है।
 निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्पमित्र भार्गव, विधायकगण श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा, श्री मनोज पटेल और पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, एमपीआईडीसी के सीईओ श्री हिमांशु प्रजापति सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
-----
#JansamparkMP #indore #इंदौर #ITPark #DigitalMP #InvestMP #MadhyaPradesh #EaseOfDoingBusiness
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*मध्यप्रदेश को देश में आईटी और सेवा क्षेत्र का अग्रणी केंद्र बनाया जाएगा* ----- *प्रदेश में समग्र इकोसिस्टम को नई आर्थिक गति प्रदान की जाएगी* ----- *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निर्माणाधीन आईटी पार्क-3 का किया निरीक्षण* इंदौर, 18 जून 2026 मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी आईटी और सेवा क्षेत्र का केंद्र बनाने का हमारा संकल्प है। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपालिटन रीजन (UIMR) इस परिवर्तन का ग्रोथ इंजन बनेगा। आईटी पार्क-3, आईटी पार्क-4 आईटी पार्क उज्जैन, इंदौर- पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर और निजी क्षेत्र की परियोजनाएं मिलकर एक ऐसा आधुनिक इकोसिस्टम तैयार करेगी और मध्यप्रदेश को डिजिटल अर्थव्यवस्था की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निर्माणाधीन आई टी पार्क-3 के निरीक्षण के दौरान कही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर को हम मध्यप्रदेश के आईटी और सेवा क्षेत्र की विकास राजधानी के रूप में विकसित कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में यहां विकसित होने वाला आईटी पार्कों का समग्र इकोसिस्टम प्रदेश को नई आर्थिक गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि विकसित किया जा रहे आईटी पार्क प्रदेश को आईटी, ग्लोबल केपीबिलिटी सेंटर (GCC) और सेवा क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश में एक सुदृढ़ और भविष्य उन्मुख डिजिटल अर्थव्यवस्था का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन आईटी पार्क 557 करोड रुपए की लागत से ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जा रहा है। विश्वस्तरीय यह 22 मंजिला भवन 11.25 लाख वर्गफीट के कुल निर्मित क्षेत्रफल के साथ मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ आईटी पार्क बनने जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्पमित्र भार्गव, विधायकगण श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा, श्री मनोज पटेल और पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, एमपीआईडीसी के सीईओ श्री हिमांशु प्रजापति सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। ----- #JansamparkMP #indore #इंदौर #ITPark #DigitalMP #InvestMP #MadhyaPradesh #EaseOfDoingBusiness CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्कूल चले हम अभियान के तहत पहुँचे शासकीय शारदा कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय*
----
*आधुनिक खगोलीय प्रयोगशाला का किया निरीक्षण और स्मार्ट क्लास में पहुँचकर बच्चों से किया आत्मीय संवाद*
----
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्राओं से चर्चा कर प्राप्त की खगोलीय उपकरणों, वेधशाला और मॉडल्स की विस्तृत जानकारी*
----
*आकर्षक स्पेस-थीम, रॉकेट मॉडल्स और 'स्पार्क एस्ट्रोनॉमी' लैब देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताई प्रसन्नता*
इंदौर, 18 जून 2026
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने इंदौर प्रवास के दौरान स्कूल चले हम अभियान के तहत बड़ा गणपति स्थित 'शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय' पहुंचे । यहां उन्होंने विद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक व आकर्षक खगोलीय प्रयोगशाला (Astronomical Laboratory) का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्राओं से चर्चा कर खगोलीय उपकरणों, वेधशाला और मॉडल्स की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आकर्षक स्पेस-थीम, रॉकेट मॉडल्स और 'स्पार्क एस्ट्रोनॉमी' लैब देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने छात्राओं के वैज्ञानिक कौशल की सराहना भी की। साथ ही उन्होंने स्मार्ट कक्षाओं में जाकर बच्चों से आत्मीय संवाद किया और भविष्य के लक्ष्य को जाना। 
*प्रयोगशाला में दिखे अंतरिक्ष विज्ञान के अनूठे आयाम*
 निरीक्षण के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने अत्यंत आत्मविश्वास के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रयोगशाला में उपलब्ध विभिन्न खगोलीय उपकरणों, दूरबीन (Telescope) और नक्षत्रों व ग्रहों की ट्रैकिंग प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस 'स्पार्क एस्ट्रोनॉमी' (Spark Astronomy) लैब को ब्रह्मांड की थीम पर बेहद आकर्षक रूप से तैयार किया गया है। प्रयोगशाला में चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण, जल चक्र, ज्वालामुखी और पृथ्वी की आंतरिक संरचना (Structure of Earth) को दर्शाने वाले जीवंत चार्ट्स और मॉडल्स प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ ही वहां रखे रॉकेट व सैटेलाइट मॉडल्स, मानव शरीर की संरचना (Human Anatomy) को समझाने वाले वर्किंग मॉडल, गुरुत्वाकर्षण (Gravity) के नियम, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की जानकारी और सौर मंडल (Solar System) के आकर्षक भित्तिचित्रों (Wall Paintings) ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। यहां प्रमुख रूप से प्राची जैन, वंशिका प्रजापत, गौरवी पहारिया, मोहिनी करोलिया, हर्षिता वर्मा आदि बालिकाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने वैज्ञानिक और खगोलिय मॉडल के बारे में बताया।
*स्मार्ट कक्षा में बालिकाओं से संवाद और भविष्य के सपनों पर चर्चा*
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यालय की स्मार्ट कक्षाओं में जाकर बालिकाओं से बेहद आत्मीय और अनौपचारिक संवाद किया। उन्होंने अत्यंत सहजता से बालिकाओं से जाना कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं और देश व समाज के लिए क्या योगदान देना चाहती हैं। इस पर बालिकाओं ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी-अपनी रुचि के अनुसार अपने भविष्य के लक्ष्यों और सपनों के बारे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि, अध्ययन व्यवस्था, विद्यालय में उपस्थिति तथा पढ़ाई से जुड़ी विभिन्न बातों पर चर्चा की। 
      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय विद्यालयों के आधुनिकीकरण और बेटियों को शिक्षा, विज्ञान व तकनीकी क्षेत्र में हर संभव अवसर देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। शासकीय विद्यालयों में इस स्तर की अत्याधुनिक खगोलीय प्रयोगशालाओं का होना नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को सार्थक करता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं के बीच विद्यार्थियों को नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों को जिज्ञासु बनकर सीखने तथा अपने ज्ञान का निरंतर विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए सतत प्रयासरत रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा विद्यालयी शिक्षा को अधिक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और सुलभ बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों एवं योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लास, विज्ञान एवं नवाचार प्रयोगशालाओं सहित आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
 इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, श्री मधु वर्मा तथा श्री मनोज पटेल, श्री सावन सोनकर, श्री सुमित मिश्रा, पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
----
#JansamparkMP #indore #इंदौर #SchoolChaleHum #EducationMP
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्कूल चले हम अभियान के तहत पहुँचे शासकीय शारदा कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय* ---- *आधुनिक खगोलीय प्रयोगशाला का किया निरीक्षण और स्मार्ट क्लास में पहुँचकर बच्चों से किया आत्मीय संवाद* ---- *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्राओं से चर्चा कर प्राप्त की खगोलीय उपकरणों, वेधशाला और मॉडल्स की विस्तृत जानकारी* ---- *आकर्षक स्पेस-थीम, रॉकेट मॉडल्स और 'स्पार्क एस्ट्रोनॉमी' लैब देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताई प्रसन्नता* इंदौर, 18 जून 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने इंदौर प्रवास के दौरान स्कूल चले हम अभियान के तहत बड़ा गणपति स्थित 'शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय' पहुंचे । यहां उन्होंने विद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक व आकर्षक खगोलीय प्रयोगशाला (Astronomical Laboratory) का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्राओं से चर्चा कर खगोलीय उपकरणों, वेधशाला और मॉडल्स की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आकर्षक स्पेस-थीम, रॉकेट मॉडल्स और 'स्पार्क एस्ट्रोनॉमी' लैब देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने छात्राओं के वैज्ञानिक कौशल की सराहना भी की। साथ ही उन्होंने स्मार्ट कक्षाओं में जाकर बच्चों से आत्मीय संवाद किया और भविष्य के लक्ष्य को जाना। *प्रयोगशाला में दिखे अंतरिक्ष विज्ञान के अनूठे आयाम* निरीक्षण के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने अत्यंत आत्मविश्वास के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रयोगशाला में उपलब्ध विभिन्न खगोलीय उपकरणों, दूरबीन (Telescope) और नक्षत्रों व ग्रहों की ट्रैकिंग प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस 'स्पार्क एस्ट्रोनॉमी' (Spark Astronomy) लैब को ब्रह्मांड की थीम पर बेहद आकर्षक रूप से तैयार किया गया है। प्रयोगशाला में चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण, जल चक्र, ज्वालामुखी और पृथ्वी की आंतरिक संरचना (Structure of Earth) को दर्शाने वाले जीवंत चार्ट्स और मॉडल्स प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ ही वहां रखे रॉकेट व सैटेलाइट मॉडल्स, मानव शरीर की संरचना (Human Anatomy) को समझाने वाले वर्किंग मॉडल, गुरुत्वाकर्षण (Gravity) के नियम, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की जानकारी और सौर मंडल (Solar System) के आकर्षक भित्तिचित्रों (Wall Paintings) ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। यहां प्रमुख रूप से प्राची जैन, वंशिका प्रजापत, गौरवी पहारिया, मोहिनी करोलिया, हर्षिता वर्मा आदि बालिकाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने वैज्ञानिक और खगोलिय मॉडल के बारे में बताया। *स्मार्ट कक्षा में बालिकाओं से संवाद और भविष्य के सपनों पर चर्चा* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यालय की स्मार्ट कक्षाओं में जाकर बालिकाओं से बेहद आत्मीय और अनौपचारिक संवाद किया। उन्होंने अत्यंत सहजता से बालिकाओं से जाना कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं और देश व समाज के लिए क्या योगदान देना चाहती हैं। इस पर बालिकाओं ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी-अपनी रुचि के अनुसार अपने भविष्य के लक्ष्यों और सपनों के बारे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि, अध्ययन व्यवस्था, विद्यालय में उपस्थिति तथा पढ़ाई से जुड़ी विभिन्न बातों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय विद्यालयों के आधुनिकीकरण और बेटियों को शिक्षा, विज्ञान व तकनीकी क्षेत्र में हर संभव अवसर देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। शासकीय विद्यालयों में इस स्तर की अत्याधुनिक खगोलीय प्रयोगशालाओं का होना नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को सार्थक करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं के बीच विद्यार्थियों को नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों को जिज्ञासु बनकर सीखने तथा अपने ज्ञान का निरंतर विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए सतत प्रयासरत रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा विद्यालयी शिक्षा को अधिक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और सुलभ बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों एवं योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लास, विज्ञान एवं नवाचार प्रयोगशालाओं सहित आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, श्री मधु वर्मा तथा श्री मनोज पटेल, श्री सावन सोनकर, श्री सुमित मिश्रा, पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। ---- #JansamparkMP #indore #इंदौर #SchoolChaleHum #EducationMP CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

इंदौर में एक और बदमाश जिलाबदर,राज उर्फ भूरा उर्फ  चोटी

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शातिर बदमाश राज उर्फ भूरा उर्फ  चोटी (22) निवासी शिवाजी नगर, परदेशीपुरा के खिलाफ पुलिस आयुक्त इंदौर ने म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत 6 माह के लिए जिलाबदर का आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार आरोपी को इंदौर शहर, देहात एवं आसपास के सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

थाना परदेशीपुरा पुलिस ने क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से आदेश का प्रचार कर आरोपी, उसके परिजनों और स्थानीय रहवासियों को इसकी जानकारी दी तथा आदेश का पालन सुनिश्चित कराया।

#IndorePolice #JilaBadar #CrimeControl #IndoreNews #Pardeshipura MPPolice LawAndOrder IndoreCity CrimeNews MadhyaPradesh

इंदौर में एक और बदमाश जिलाबदर,राज उर्फ भूरा उर्फ चोटी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शातिर बदमाश राज उर्फ भूरा उर्फ चोटी (22) निवासी शिवाजी नगर, परदेशीपुरा के खिलाफ पुलिस आयुक्त इंदौर ने म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत 6 माह के लिए जिलाबदर का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार आरोपी को इंदौर शहर, देहात एवं आसपास के सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। थाना परदेशीपुरा पुलिस ने क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से आदेश का प्रचार कर आरोपी, उसके परिजनों और स्थानीय रहवासियों को इसकी जानकारी दी तथा आदेश का पालन सुनिश्चित कराया। #IndorePolice #JilaBadar #CrimeControl #IndoreNews #Pardeshipura MPPolice LawAndOrder IndoreCity CrimeNews MadhyaPradesh

Indore, Indore | Jun 18, 2026

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में दोस्त के हत्यारे का पुलिस ने निकाला सरेराह जुलूस.
#IndoreNews #AerodromePolice #CrimeNews #MurderCase #IndorePolice

#इंदौर_न्यूज #एरोड्रम_पुलिस #हत्या_मामला #अपराध_खबर #इंदौर_पुलिस

Indore, Aerodrome Police, Dharmendra Panwar, Jitendra Meena, Murder Case, Panchwati Colony, Crime News, Police Action, Crime Scene, Indore Police

इंदौर, एरोड्रम थाना, धर्मेंद्र पंवार, जितेंद्र मीणा, हत्या मामला, पंचवटी कॉलोनी, पुलिस कार्रवाई, अपराध समाचार, जुलूस, इंदौर पुलिस

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में दोस्त के हत्यारे का पुलिस ने निकाला सरेराह जुलूस. #IndoreNews #AerodromePolice #CrimeNews #MurderCase #IndorePolice #इंदौर_न्यूज #एरोड्रम_पुलिस #हत्या_मामला #अपराध_खबर #इंदौर_पुलिस Indore, Aerodrome Police, Dharmendra Panwar, Jitendra Meena, Murder Case, Panchwati Colony, Crime News, Police Action, Crime Scene, Indore Police इंदौर, एरोड्रम थाना, धर्मेंद्र पंवार, जितेंद्र मीणा, हत्या मामला, पंचवटी कॉलोनी, पुलिस कार्रवाई, अपराध समाचार, जुलूस, इंदौर पुलिस

Indore, Indore | Jun 18, 2026

नाबालिग से पहचान छिपाकर दोस्ती, आरोपी युवक गिरफ्तार #IndoreNews #Pardeshipura #POCSOAct #PoliceAction #ViralVideo #इंदौ... - Indore News