परिहार: भारत-नेपाल सीमा पर 21 मवेशी जब्त, तस्कर फरार
सीतामढ़ी जिले में 51वीं बटालियन एसएसबी ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 मवेशी जब्त किए। यह कार्रवाई कोय मुख्यालय कन्हवा के तहत बॉर्डर पिलर संख्या 313/2 से लगभग 800 मीटर भारत की ओर की गई। गश्ती दल ने नेपाल से भारत लाए जा रहे मवेशियों को पकड़ा, हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गए। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एचसी/जीडी तस्सादक हुसैन ने किया।