किशनगंज: बजरंगगढ़ में ताला तोड़कर लाखों की चोरी, शोक में गए गृहस्वामी का घर बना निशाना
जानकारी रविवार सुबह 6 बजे मिली गांव बजरंगगढ़ में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित सोहनलाल अपने मित्र के घर शोक प्रकट करने गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोरों ने पीछे से घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और करीब 2 लाख रुपए नकद व सोने-चांदी के चुरा लिया।