महोबा: पुलिस कार्यालय में एसपी शशांक सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की, ऑनलाइन सुनी फरियादियों की समस्याएं
Mahoba, Mahoba | Jun 23, 2026 एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में महोबा पुलिस ने गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। पुलिस कार्यालय से आयोजित इस ऑनलाइन जनसुनवाई में जिले के सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी जुड़े। एसपी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को मामलों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।