कलसी: बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार ने हरिपुर कालसी में चलाया जन संपर्क अभियान
बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार ने लोकसभा चुनाव के लिए टिहरी सीट से ताल ठोक दी है। बॉबी पवार ने कालसी हरिपुर में जनसंपर्क अभियान चलाकर घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की है। इस मौके पर आम जनता ने भी उनका समर्थन किया।