कलसी: मलबा आने से सारनी मोटर मार्ग पर यातायात रहा ठप
Kalsi, Dehradun | Mar 10, 2024 कालसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत सारनी मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आने से यातायात ठप हो गया। इससे आधा दर्जन गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वह अपनी नगदी फसलों को मंडी तक भी नहीं पहुंचा पाए। कुछ दिन पूर्व हुई भारी बारिश से जौनसार बावर में अब भी भूस्खलन हो रहा है। सारनी मोटर मार्ग पर दो जगहों पर भारी मात्रा में मलबा आ गया था।