नवाबगंज: जैदपुर के सीएचसी मार्ग की बदहाली से मरीजों और प्रसूताओं को हो रही समस्या, सभासद ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत
जैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाला मार्ग बेहद जर्जर और बदहाली के आंसू बहा रहा है। जिससे मरीजों प्रसूताओं आदि को बेहद समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तथा एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है उक्त समस्या को देखते हुए सभासद ताहिर अंसारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है