अनूपपुर: कलेक्टर ने दारसागर में टमाटर की खेती कर रहे किसानों से किया संवाद
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम दारसागर का भ्रमण कर टमाटर की खेती कर रहे किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने टमाटर उत्पादन, विपणन व्यवस्था एवं उपलब्ध बाजारों की जानकारी प्राप्त की। किसानों ने बताया कि ग्राम दारसागर में बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती की जाती है, जिसे शहडोल, बिलासपुर एवं रायपुर जैसे शहरों में भेजा जाता है ।