कन्नौज: हाइवे पर साईं होटल के पास डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा, हुई मौत
कन्नौज में हाइवे पर सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद युवक को जिला अस्पताल लाया गया पर यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का नाम अखिलेश यादव बताया गया जो उन्नाव जिले का रहने वाला था।