कन्नौज: कलेक्ट्रेट से 74 होमगार्डों को लखनऊ में होने वाले आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए किया गया रवाना
कन्नौज से 74 होमगार्ड को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल में 12 दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया l जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में होमगार्डो को सम्बोधित भी किया। प्रशिक्षण में भूकंप व बाढ़ के दौरान किस प्रकार लोगों का बचाव के बारे में बताया जाएगा। यह लखनऊ में होगा।