शाहपुरा: ज्ञान भारतम मिशन के तहत शहर के प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों का किया गया सर्वे
राजस्थान सरकार के “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों का सर्वे गुरुवार को किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान में मंदिरों के पुनर्निर्माण, शिलालेख, पांडुलिपियां और ऐतिहासिक जानकारी जुटाई जा रही है। वार्ड 7 के पूर्व पार्षद स्वराज सिंह के नेतृत्व में वराही माता मंदिर, गोरी बिहारी मंदिर समेत कई मंदिरों का चिन्हांकन किया।