उमरिया
उमरिया में तीन दिन से झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी-नाले उफान पर
उमरिया में लगातार तीसरे दिन भी झमाझम बारिश का दौर जारी है।
भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, कई रास्तों पर आवागमन प्रभावित हुआ।
राहगीरों के साथ वाहनों की आवाजाही में भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं पुलिस जिले भर में अलर्ट मॉड पर है और नदी नालों में पुल के उपर पानी होने पर पार न करने की अपील किए है
मौसम की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर आज जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार उमरिया में 37.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।