कसिया: मुजेहना टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के साथ हुई मारपीट, सीसीटीवी फुटेज का वीडियो हुआ वायरल
सीसीटीवी फुटेज वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा कि सोमवार रात्री 08 बजे के करीब कुछ युवक लग्जरी कार से मुजेहना टोल प्लाजा पर आये और अपने को लोकल बता टोल फ्री करने की बात कही। जिसपर टोल कर्मी ने पहचान पत्र मांगा। जिससे नाराज युवकों ने काफी संख्या में युवकों को टोल प्लाजा पर बुलाकर टोलकर्मियों से मारपीट की।