कसिया: कसया पुलिस ने अपहरण कर ट्रक लूट कांड के मामले में 48 घंटे बाद भी नहीं किया मुकदमा, उठ रहे सवाल
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव ठाढ़ीभार निवासी प्रमोद यादव पुत्र किशुनदेव यादव ने बताया कि गोरखपुर में फोरलेन पर कुछ लोगो ओवरटेक कर रोका। अपने को सेलटैक्स असफर बताकर कसया लाये। और मुझे एक घर मे बंधक बनाकर रखा। और तमाम तरह की धमकी आदि दी गयी। मैंने 21 मार्च को ही पुलिस को तहरीर दी दिया है। लेकिन 48 घण्टे बाद भी अभी तक कसया पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।