कसिया: सलेमगढ़ में किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए तहसील प्रशासन के निर्देश पर आयोजित हुआ कैम्प
विकास खण्ड सेवरही के गांव सलेमगढ़ के पंचायत भवन में तहसील प्रशासन व कृषि विभाग की ओर से किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन का कैम्प लगा कर किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस कैम्प को सफल बनाने के लिए तहसील की ओर से राजस्वकर्मी, कृषि विभाग के कर्मचारी की डियूटी लगाई गई है। इस दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।