कसिया: पटहेरवा पुलिस ने ई-रिक्शा और चालकों के सत्यापन के लिए चलाया अभियान, थाने में खड़े कराए गए वाहन
पटहेरवा थाने की पुलिस ने क्षेत्र के फाजिलनगर, पटहेरवा, पिपरा कनक आदि जगहों पर शासन के निर्देश व एसपी कुशीनगर के आदेश पर ई-रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन का एक विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान विशेष रूप से बिना वैध दस्तावेज, बिना लाइसेंस और नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा संचालन करने या फिर नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।