तानसेन: हथियारबंद हमलावरों का आतंक: घर में घुसकर महिला और बच्चों को जान से मारने की धमकी, CCTV में कैद
Tansen, Gwalior | Apr 15, 2026 जगनापुरा में 3 बदमाशों ने कट्टा और लाठी से लेस होकर एक युवक के घर देर रात हमला बोल दिया। घटना मंगलवार रात की बताई गई है। घर पर दरवाजा तोड़ने और हवाई फायरिंग करने का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने फरियादी निशा कुशवाह की शिकायत पर राहुल और उसके 2 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल एक दिन पहले निशा के पति से इन युवकों का झगड़ा हुआ था।