गिरिडीह: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट द्वारा सुभाष पब्लिक स्कूल कोल्डीहा में स्कूली बच्चों के लिए पीस पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा शनिवार को 10 बजे से सुभाष पब्लिक स्कूल कोल्डीहा में स्कूली बच्चों के लिए पीस पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई l इस कार्यक्रम में सुभाष पब्लिक स्कूल , पंचवटी पब्लिक स्कूल, किरण पब्लिक स्कूल, गुरु नानक विद्यालय और हनी हॉली स्कूल के 60 से अधिक छात्र - छात्राओं ने भाग लिया l