बांदा: कोतवाली देहात पुलिस ने लूट की घटना में शामिल एक अन्य शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Banda, Banda | Dec 15, 2025 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात पुलिस नें लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक अन्य शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट का पूरा सामान, व एक अदद तमंचा 315 बोर, और एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर पुलिस नें बरामद किया है।