पिंडवाड़ा: रामपुरा गांव में दो सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, नारेबाजी की
रामपुरा गांव में दो सरकारी विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों की भारी कमी को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने दोनों स्कूलों के मुख्य गेट पर ताले जड़ दिए, जिसके चलते पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई और विद्यार्थियों को वापस घर लौटना पड़ा। मौके पर पूर्व जिला प्रमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा विभाग