हज़ारीबाग: गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर झामुमो का हल्लाबोल, केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
हजारीबाग में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुराना समाहरणालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। झामुमो नेताओं ने कहा कि गैस महंगी होने से होटल, ढाबों और भोजनालयों में खाने की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता और छात्रों पर असर पड़ रहा है।