नानपारा: बलहा ब्लाक में ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पर धांधली का आरोप लगाते हुए BDO को ज्ञापन सौंपा
विकासखंड बलहा की ग्राम पंचायत वैवाही में विकास कार्यों को लेकर कुछ ग्रामीणों ने अनियमितताओं की शिकायत करते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बलहा को प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। दूधाधारी मजरा के मनीष तिवारी, महेश निषाद, करन सोनी और अवधेश यादव सहित अन्य शिकायतकर्ताओं का आरोप है