मंडला: ग्राम पंचायत बींझी में पुश्तैनी भूमि से हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम, विरोध पर लौटी
Mandla, Mandla | Jun 17, 2026 विकासखंड मोहगांव की ग्राम पंचायत बींझी में भूमि विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी, जब राजस्व और पुलिस दल भूमि का कब्जा दिलाने गांव पहुंचा। बुधवार 1 बजे प्रशासनिक कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के प्रबल विरोध के कारण प्रशासनिक दल बिना कार्रवाई किए वापस लौट गया।