हटा: मड़ियादो पहुंचे हटा विधायक, लोगों ने बताई जल संकट की समस्या, विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Hatta, Damoh | May 20, 2026 हटा विधायक उमादेवी खटीक भूमिपूजन कार्य के लिए मड़ियादो क्षेत्र भ्रमण पर थी इस दौरान ग्राम वासियों ने उन्हें जल संकट समस्या से अवगत कराते हुए पानी की मांग की और हैंडपंप और बोरबेल सुधरवाने की मांग की,ग्रामीणों से चर्चा के बाद विधायक ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्या निराकरण और पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिये