टोंक: जिला कारागृह में आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी ने बंदियों को दिया जीवन परिवर्तन का संदेश
Tonk, Tonk | Mar 13, 2026 टोंक जिला कारागृह में शुक्रवार को दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में पूज्य आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी के सानिध्य में आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माताजी ने जेल में बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में परिवर्तन का द्वारा सदैव खुला रहता है।